October 6, 2026

*8* | अगले पद का पूर्वानुमान — अनुक्रमों और श्रेढ़ियों का अन्वेषण | Predicting the Next Term — Exploration of Sequences and Series

अध्याय 8 - अनुक्रम और श्रेढ़ी - सामान्य परिचय शुद्ध
🔴 भाग 1/5 - अनुक्रम क्या है?
8 | अगले पद का पूर्वानुमान — अनुक्रमों और श्रेढ़ियों का अन्वेषण
अनुक्रम क्या है?
संख्याओं की ऐसी सूची जो किसी निश्चित नियम के अनुसार व्यवस्थित हो, अनुक्रम कहलाती है।
प्रत्येक संख्या को अनुक्रम का पद कहा जाता है।

उदाहरण:
- 2,4,6,8,10,... सम संख्याएँ - नियम +2
- 1,3,5,7,9,... विषम संख्याएँ - नियम +2
- 1,4,9,16,25,... वर्ग संख्याएँ - n²
- 2,4,8,16,32,... दोगुना - ×2

अनुक्रम: a1, a2, a3, a4, ... an ...
a1 पहला पद, an nवाँ पद (व्यापक पद)
नियम से अगला पद ज्ञात करना = पूर्वानुमान

श्रेढ़ी क्या है?
अनुक्रम के पदों का योग श्रेढ़ी कहलाता है।
2+4+6+8+... अनुक्रम 2,4,6,8 की श्रेढ़ी

अग्निवीर में अनुक्रम से 1-2 प्रश्न - अगला पद, nवाँ पद, योग
1 / 5
8.1-8.3 अनुक्रम - व्यापक और पुनरावर्ती सूत्र - पेज 175-179
🔴 भाग 1/5 - 8.1 अनुक्रम से परिचय
8.1 अनुक्रम से परिचय शुद्ध
हम अपने चारों ओर सभी स्थानों पर विभिन्न प्रकार के प्रतिरूप अर्थात पैटर्न देखते हैं, चाहे वह प्रकृति में हो, कला में हो, संगीत में हो, वित्त में हो अथवा दैनिक जीवन के कई अन्य संदर्भों में। प्रतिरूप, विश्व को समझने में और आगे क्या आएगा, यह पूर्वानुमान लगाने में सहायता करते हैं। गणित में अनुक्रम, प्रतिरूपों के विशेष प्रकार हैं, जो संख्याओं या अन्य वस्तुओं को एक विशेष क्रम में व्यवस्थित करने पर बनते हैं।

परिभाषा शुद्ध:
अनुक्रम संख्याओं की एक क्रमिक सूची है, जहाँ प्रत्येक संख्या अनुक्रम का एक पद है।
तीन बिंदु ... यह दर्शाते हैं कि अनुक्रम अपरिमित रूप से चलता रहता है।

उदाहरण जो आप कक्षा 6,7,8 में देख चुके हैं:
1,2,3,4,5,6,... प्राकृत संख्याएँ
1,3,5,7,9,11,... विषम संख्याएँ
1,3,6,10,15,21,... त्रिभुजाकार संख्याएँ
1,4,9,16,25,36,... वर्ग संख्याएँ

अनुक्रम परिमित या अपरिमित हो सकते हैं। ऊपर दिए गए अपरिमित हैं, किंतु 6,12,24,48,96 एक परिमित अनुक्रम है, जिसमें 5 पद हैं।

पैटर्न शुद्ध:
प्राकृत में प्रत्येक पद पिछली से 1 अधिक
विषम में दो क्रमागत पदों में अंतर 2
त्रिभुजाकार में क्रमागत अंतर 2,3,4,5,6 है
त्रिभुजाकार = प्राकृत संख्याओं का योग: 1=1, 3=1+2, 6=1+2+3, 10=1+2+3+4
nवीं त्रिभुजाकार = 1+2+...+n = n(n+1)/2
वर्ग में अंतर 3,5,7,9,11 और 1=1, 4=1+3, 9=1+3+5, 16=1+3+5+7
वर्ग = क्रमिक विषम संख्याओं का योग
1 / 5
प्रश्नावली 8.1 - Q1 से Q6 - पेज 180
🔴 भाग 1/4 - Q1 Q2 Q3
Q1. उस अनुक्रम के प्रथम पाँच पदों को ज्ञात कीजिए, जिसका nवाँ पद निम्नलिखित प्रकार से दिया गया है— (i) tn=3n-4 (ii) tn=2-5n (iii) tn=n²-2n+3 जहाँ n≥1 हो।
हल:
(i) tn=3n-4
t1=-1, t2=2, t3=5, t4=8, t5=11 → -1,2,5,8,11

(ii) tn=2-5n
t1=-3, t2=-8, t3=-13, t4=-18, t5=-23 → -3,-8,-13,-18,-23

(iii) tn=n²-2n+3
t1=1-2+3=2, t2=4-4+3=3, t3=9-6+3=6, t4=16-8+3=11, t5=25-10+3=18
→ 2,3,6,11,18

Q2. अनुक्रम tn=5n-3 हो, जबकि n≥1 के 10वें एवं 15वें पदों को ज्ञात कीजिए।
t10=50-3=47, t15=75-3=72
उत्तर t10=47, t15=72

Q3. निर्धारित कीजिए कि क्या 97 और 172 अनुक्रम tn=5n-3 के पद हैं, जबकि n≥1 है।
5n-3=97→5n=100→n=20 → हाँ 20वाँ पद
5n-3=172→5n=175→n=35 → हाँ 35वाँ पद
उत्तर दोनों पद हैं 20वाँ और 35वाँ
1 / 4
8.4 AP और 8.5 n प्राकृत योग - पेज 181-185 शुद्ध
🔴 भाग 1/5 - 8.4 समान्तर श्रेढ़ी परिचय
8.4 समान्तर श्रेढ़ियाँ शुद्ध
अब तक हमने अध्ययन किया कि अनुक्रम, संख्याओं की ऐसी क्रमिक सूची है, जो किसी विशेष सूत्र का पालन करती है। यद्यपि, ऐसे अनुक्रम भी हो सकते हैं, जैसे कि अभाज्य संख्याओं का अनुक्रम, जिसके सूत्र में कोई नियमितता नहीं होती।
हम इस अनुभाग में, एक विशेष प्रकार के अनुक्रमों का अन्वेषण करेंगे, जो समान्तर श्रेढ़ी कहलाते हैं।

चित्र 8.3 वर्गों का बढ़ता हुआ प्रतिरूप:
चरण 1 2 3 4 में छोटे वर्गों की संख्या 1,5,9,13 प्राप्त होती है।
प्रत्येक चरण में पिछले चरण के प्रतिरूप के कोने के बिंदुओं से 4 वर्ग जुड़ जाते हैं।
आगामी चरणों में वर्गों की संख्या को इस प्रकार लिखा जा सकता है—
1, 1+4, 1+4+4, 1+4+4+4,...
इसे पुन: 1, 1+1×4, 1+2×4, 1+3×4,...
nवाँ पद tn = 1+(n-1)×4 =4n-3
प्रथम छह पद 1,5,9,13,17,21 अंतर अचर 4

परिभाषा शुद्ध: ऐसे अनुक्रम जिनमें दो क्रमिक पदों के बीच अंतर अचर हो, समान्तर श्रेढ़ी (AP) कहलाते हैं।
1 / 5
प्रश्नावली 8.2 - Q1-Q7 - पेज 186
🔴 भाग 1/4 - Q1 Q2 Q3
Q1. समान्तर श्रेढ़ी 3,8,13,18,... के 10वें और 26वें पद ज्ञात कीजिए।
a=3 d=5 tn=a+(n-1)d
t10=3+9×5=3+45=48
t26=3+25×5=3+125=128
उत्तर 48 और 128

Q2. समान्तर श्रेढ़ी 21,18,15,... का कौन-सा पद -81 है? साथ ही क्या 0 इस समान्तर श्रेढ़ी का एक पद है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
a=21 d=-3
tn=21+(n-1)(-3)=24-3n
-81=24-3n→3n=105→n=35 → 35वाँ पद -81
0=24-3n→3n=24→n=8 → 8वाँ पद 0 हाँ पद है
उत्तर 35वाँ पद -81, 0 8वाँ पद हाँ है क्योंकि n=8 प्राकृत

Q3. समान्तर श्रेढ़ी 11,8,5,2,... का nवाँ पद ज्ञात कीजिए। इस श्रेढ़ी के लिए पुनरावर्ती सूत्र लिखिए।
a=11 d=-3
tn=11+(n-1)(-3)=14-3n
पुनरावर्ती: t1=11, tn=tn-1-3 n≥2
उत्तर tn=14-3n, t1=11 tn=tn-1-3
1 / 4
8.6 गुणोत्तर श्रेढ़ी - पेज 187-193 शुद्ध
🔴 भाग 1/6 - GP परिचय
8.6 गुणोत्तर श्रेढ़ियाँ शुद्ध
इस अनुभाग में, हम एक अन्य विशेष प्रकार के अनुक्रम का अन्वेषण करेंगे, जो गुणोत्तर श्रेढ़ी कहलाता है। चित्र 8.6 में प्रदर्शित वर्गों के बढ़ते प्रतिरूप पर विचार कीजिए। चित्र में प्रतिरूप के प्रथम चार चरण प्रदर्शित किए गए हैं। यदि हम प्रतिरूप के चार चरणों में हरे वर्गों की कुल संख्या गिनते हैं, तो हमें अनुक्रम 3,6,12,24 प्राप्त होता है।

हम देखते हैं कि प्रत्येक चरण में, वर्गों की संख्या पिछले चरण में वर्गों की संख्या की दोगुनी है। आगामी चरणों में वर्गों की संख्या 3, 3+3=6, 6+6=12, 12+12=24,... है।
इसे पुन: 3, 3×2, 3×4, 3×8,... या 3, 3×2, 3×2², 3×2³,...
nवाँ पद tn=3×2^(n-1)
पुनरावर्ती t1=3, tn=2tn-1 n≥2
प्रथम छ: पद 3,6,12,24,48,96

अनुपात 6/3=12/6=24/12=2 समान
सार्व अनुपात r=2
ऐसा अनुक्रम गुणोत्तर श्रेढ़ी (GP) कहलाता है।

व्यापक GP: a, ar, ar², ar³,... ar^(n-1)
a प्रथम पद, r सार्व अनुपात, tn=ar^(n-1)
1 / 6
प्रश्नावली 8.3 - Q1-Q7 - पेज 194
🔴 भाग 1/4 - Q1-Q4
Q1. उस गुणोत्तर श्रेढ़ी का 12वाँ पद ज्ञात कीजिए, जिसका सार्व अनुपात 2 है और 8वाँ पद 192 है।
t8=ar^7=192 r=2→a×128=192→a=1.5
t12=ar^11=1.5×2048=3072
उत्तर 3072

Q2. गुणोत्तर श्रेढ़ी 5,25,125,... का 10वाँ पद तथा nवाँ पद ज्ञात कीजिए।
a=5 r=5 tn=5×5^(n-1)=5^n
t10=5^10=9765625
उत्तर t10=9765625 tn=5^n

Q3. एक अनुक्रम का पुनरावर्ती सूत्र t1=2, tn+1=3tn-2, जबकि n≥1 है। इस अनुक्रम का कौन-सा पद 730 है?
t1=2
t2=3×2-2=4
t3=3×4-2=10
t4=28, t5=82, t6=244, t7=730
उत्तर 7वाँ पद पैटर्न tn=3^(n-1)+1 → 3^6+1=730

Q4. गुणोत्तर श्रेढ़ी 2,6,18,... का कौन-सा पद 4374 है? इस श्रेढ़ी के nवें पद के लिए मानक सूत्र और पुनरावर्ती सूत्र भी लिखिए।
a=2 r=3 tn=2×3^(n-1)=4374→3^(n-1)=2187=3^7→n-1=7→n=8
मानक tn=2×3^(n-1), पुनरावर्ती t1=2 tn=3tn-1
उत्तर 8वाँ पद
1 / 4
अंतिम प्रश्नावली Q1-15 - पेज 195-196 शुद्ध
🔴 भाग 1/5 - Q1-Q5
Q1. उस समान्तर श्रेढ़ी का 31वाँ पद ज्ञात कीजिए, जिसका 11वाँ पद 38 है और 16वाँ पद 73 है।
a+10d=38, a+15d=73→5d=35→d=7, a=38-70=-32
t31=a+30d=-32+210=178
उत्तर 178

Q2. उस समान्तर श्रेढ़ी का निर्धारण कीजिए, जिसका तीसरा पद 16 है और जिसका 7वाँ पद, 5वें पद से 12 अधिक है।
a+2d=16, (a+6d)=(a+4d)+12→2d=12→d=6, a=16-12=4
AP 4,10,16,22...
उत्तर 4,10,16,22...

Q3. कितनी 3-अंकीय संख्याएँ 7 से विभाज्य हैं?
सबसे छोटी 3-अंकीय 7 से विभाज्य 105, सबसे बड़ी 994
AP 105,112...994, d7, 994=105+(n-1)7→889=7(n-1)→n-1=127→n=128
उत्तर 128 संख्याएँ

Q4. 4 के कितने गुणज 10 और 250 के बीच आते हैं?
10-250 बीच 4 के गुणज: पहला 12, अंतिम 248
AP 12,16...248 d4, 248=12+(n-1)4→236=4(n-1)→n-1=59→n=60
उत्तर 60 गुणज

Q5. उस गुणोत्तर श्रेढ़ी की रचना कीजिए, जिसके प्रारंभिक दो पदों का योगफल -4 है और जिसका पाँचवा पद, तीसरे पद का 4 गुना है।
a+ar=-4→a(1+r)=-4, t5=4×t3→ar^4=4ar^2→r²=4→r=±2
यदि r=2: a(3)=-4→a=-4/3 GP -4/3,-8/3,-16/3...
यदि r=-2: a(1-2)=-4→-a=-4→a=4 GP 4,-8,16,-32...
उत्तर r=2 a=-4/3 या r=-2 a=4 दो GP
1 / 5
अध्याय 8 से अग्निवीर - 20 MCQ पक्का
🔴 भाग 1/4 - Q1-Q6
1. अनुक्रम 3,8,13,18,... का 15वाँ पद?
a3 d5 tn=3+(n-1)5 → t15=73 ✅

2. 21,18,15,... का कौन सा पद -81 है?
a21 d-3 24-3n=-81 n35 ✅ 35वाँ

3. AP 11,8,5,2,... का nवाँ पद?
tn=14-3n ✅

4. 2-अंकीय कितनी संख्याएँ 3 से विभाज्य? योग?
12..99 30 संख्याएँ योग 1665 ✅

5. GP 5,25,125... का 6वाँ पद?
5^6=15625 ✅

6. GP 2,6,18... का कौन सा पद 4374?
2×3^(n-1)=4374 n8 ✅
1 / 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *