कवि: सूरदास - भक्तिकाल के महान कवि, ब्रजभाषा, सूरसागर ग्रंथ, कृष्ण की बाल लीला के कवि
मैया मैं नहिं माखन खायो।
भोर भयो गैयन के पाछे, मधुबन मोहि पठायो।
चार पहर बंसीवट भटक्यो, साँझ परे घर आयो।।
भाव: कृष्ण कहते हैं - मैया मैंने माखन नहीं खाया! सुबह होते ही आपने मुझे गाय चराने मधुबन भेज दिया, मैं पूरा दिन बंसीवट में भटकता रहा, शाम को घर आया।
मैं बालक बहियन को छोटो, छीको केहि बिधि पायो।
ग्वाल-बाल सब बैर परे हैं, बरबस मुख लपटायो।।
शब्दार्थ: बहियन=बाँहें, छीको=छींका (मटकी टाँगने वाला), बरबस=जबरदस्ती, बैर=दुश्मनी
भाव: मैं छोटा बालक हूँ, मेरी बाँहें छोटी हैं, ऊँचे छींके तक कैसे पहुँचूँ? ये ग्वाल-बाल मुझसे बैर रखते हैं, इन्होंने ही जबरदस्ती मेरे मुँह पर माखन लगा दिया!
तू जननी मन की अति भोरी, इनके कहे पतियायो।
जिय तेरे कछु भेद उपजि है, जानि परायो जायो।।
शब्दार्थ: भोरी=भोली, पतियायो=विश्वास कर लिया, जिय=दिल में, भेद=फर्क, परायो जायो=पराया बेटा
भाव: मैया आप मन की बहुत भोली हो, इनकी बातों में आ गई! आपके दिल में भेद आ गया है, मुझे पराया समझ लिया है। कृष्ण रूठने का नाटक करते हैं - यही बाल-सुलभ चतुराई है।
ये ले अपनी लकुटि कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो।
सूरदास तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो।।
शब्दार्थ: लकुटि=लाठी, कमरिया=कंबल, नाच नचायो=बहुत परेशान किया, बिहँसि=हँसकर, उर=हृदय
भाव: लो अपनी लाठी-कंबल वापस ले लो, तुमने मुझे बहुत नचाया! सूरदास कहते हैं - यशोदा कृष्ण की चतुर बातें सुनकर हँस पड़ी और उसे गले से लगा लिया। वात्सल्य रस!
1. मुख्य भाव: बाल-कृष्ण की चतुराई + माँ का वात्सल्य प्रेम
2. रस: वात्सल्य रस, भक्ति रस
3. तुक: खायो, पठायो, आयो, पायो, लपटायो - सभी में 'आयो' की तुक
4. विशेषता: आखिरी पंक्ति में कवि ने अपना नाम 'सूरदास' लिखा
1. मैया = माता, माँ
2. माखन = मक्खन
3. भोर भयो = सुबह हुई
4. गैयन = गायों
5. मधुबन = मथुरा का जंगल
6. मोहि = मुझे
7. पठायो = भेजा
8. चार पहर = पूरा दिन
9. बंसीवट = वृक्ष जहाँ बंसी बजाते थे
10. साँझ परे = शाम होने पर
11. बहियन = बाँहें
12. छीको = छींका - मटकी टाँगने का जाल
13. केहि बिधि = किस तरह से
14. ग्वाल-बाल = गाय चराने वाले बालक
15. बैर परे हैं = दुश्मनी रखते हैं
16. बरबस = जबरदस्ती
17. मुख लपटायो = मुँह पर लगा दिया
18. जननी = माता
19. भोरी = भोली-भाली
20. पतियायो = विश्वास कर लिया
21. जिय = दिल, हृदय
22. भेद = फर्क
23. परायो जायो = पराया पुत्र
24. लकुटि = लाठी, छड़ी
25. कमरिया = कंबल
26. बिहँसि = हँसकर
27. उर कंठ = हृदय और गले से लगाना
प्र1. कृष्ण ने माखन न खाने के क्या बहाने बनाये? (2 अंक)
उत्तर: 4 बहाने - 1. सुबह से मधुबन में गाय चरा रहा था, 2. छोटा हूँ, बाँहें छोटी हैं, छींके तक नहीं पहुँच सकता, 3. ग्वाल-बालों ने मेरे मुँह पर माखन लगाया, 4. मैया तुम भोली हो।
प्र2. सूरदास का परिचय दो?
उत्तर: भक्तिकाल के कवि, ब्रजभाषा, सूरसागर ग्रंथ, कृष्ण बाल लीला के कवि।
प्र3. 'तू जननी मन की अति भोरी' का भाव?
उत्तर: मैया आप बहुत भोली हो, जल्दी विश्वास कर लेती हो, ग्वालों की झूठी बात मान ली।
प्र4. अंतिम दो पंक्तियों का अर्थ?
उत्तर: कृष्ण रूठकर लाठी-कंबल वापस करते हैं, यशोदा हँसकर गले लगा लेती है।
प्र5. इस पद का सार लिखो? (5 अंक)
उत्तर: कृष्ण पर माखन चोरी का आरोप है। सफाई में कहते हैं सुबह से मधुबन में था, छोटा हूँ छींके तक नहीं पहुँच सकता, ग्वालों ने माखन लगाया। माँ को भोली कहकर मनाते हैं। अंत में यशोदा हँसकर गले लगाती है। वात्सल्य रस, मातृ-पुत्र प्रेम।
प्र6. कौन सा रस है?
उत्तर: वात्सल्य रस - उदाहरण 'लै उर कंठ लगायो'
प्र7. 'खायो-पठायो-आयो' में अलंकार?
उत्तर: अंत्यानुप्रास अलंकार
प्र8. कृष्ण कहाँ गये थे? (क) मधुबन
उत्तर: मधुबन
प्र9. HOTS - कृष्ण ने सच बोला?
उत्तर: बाल-लीला है, प्रेम है - झूठ नहीं, चतुराई है।
